Move to Jagran APP

स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा थे नेताजी सुबाषचंद्र बोस

कासगंज जेएनएन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिलेभर में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 05:11 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 05:11 AM (IST)
स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा थे नेताजी सुबाषचंद्र बोस
स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा थे नेताजी सुबाषचंद्र बोस

कासगंज, जेएनएन: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिलेभर में मनाई गई। सामाजिक संगठनों, स्कूलों में कार्यक्रम हुए। विचार गोष्ठी में सुभाष चंद्र बोस की वीरता का गुणगान किया गया। युवाओं ने उनके बताए आदर्शों पर चलकर देश की रक्षा का संकल्प लिया।

loksabha election banner

शहर में कायस्थ महासभा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बारहद्वारी स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर कायस्थ बंधुओं ने माल्यार्पण किया। नावल्टी रोड पर विचार गोष्ठी की। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नवल कुलश्रेष्ठ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश की धरोहर बताया। अजय कुलश्रेष्ठ, राकेशशरण सक्सेना, शांतनु चौधरी ने समाज के बंधुओं से नेताजी के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। रामप्रकाश पथिक ने कविता पाठ किया। ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, आदित्य सक्सेना, केके सक्सेना मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने बारहद्वारी स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजवीर सिंह साहू, अधिशासी अधिकारी लवकुश गुप्ता एवं पालिका कर्मी मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण किया। हर्षित पाराशरी, तेजेंद्र लोधी, राहुल वर्मा, अंकित पाठक, रोनित शर्मा, सिद्धार्थ मौजूद रहे। शहर के वीके जैन कालेज में नेताजी की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। प्रबंध निदेशक विनय कुमार जैन एवं प्रचार्य प्रदीप गुप्ता ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यार्थियों से सुभाष चंद्र बोस के बताए मार्ग पर चलने को कहा। कस्बा सोरों में विद्यार्थी परिषद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विद्यार्थी परिषद की विचार गोष्ठी में अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, गोविद किशोर तिवारी ने उन्हें स्वतंत्रता संग्राम का पुरोधा बताया। गौरव सोनी, पंकज भार्गव, अखिलेश तिवारी, राकेश शाक्य मौजूद रहे। कस्बा अमांपुर में गोविद सिंह शिक्षण संस्थान में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विनय प्रताप सोलंकी, पवन सोलंकी, दीपक जोशी, बाबू मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन चांद अली ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। कस्बा गंजडुंडवारा में हरनारायण इंटर कालेज में अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन द्वारा विचार गोष्ठी की गई। धर्मेंद्र कुमार, अनिल राठौर, तारिक महमूद, प्रतीक अग्रवाल, ओमप्रकाश, चंद्रभान सिंह, विनोद मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.