चुनाव जीतना है तो मजबूत बनाएं बूथ एवं सेक्टर
मंगलवार को भाजपा की वर्चुअल बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प
कासगंज, जागरण संवाददाता : मंगलवार को भाजपा की वर्चुअल बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों को बूथ की मजबूती का संदेश दिया।
जूम एप पर हुई बैठक में भाजपा बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया। 14 मंडल अध्यक्षों से एक-एक कर बूथ सत्यापन, गठन एवं ई बुक की तैयारी के संबंध में पूछा। मंडल और सेक्टर प्रभारी प्रभारी अपने-अपने मंडल व सेक्टर पर सक्रियता बढ़ाएं। बूथ और सेक्टर मजबूत होने पर ही चुनाव में जीत मिलेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह एवं संचालन महामंत्री नीरज शर्मा ने किया।
बैठक में भाजपा नेता गौरी शंकर शर्मा, पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह, महेंद्र सिंह राणा, सतेंद्र कश्यप बॉबी, शिवकुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, रामेश्वर दयाल महेरे, रूप किशोर कुशवाह, योगेश चौधरी, केके सक्सेना, संजय दुबे, अरविद मौर्य, भारत गुप्ता, सुनील चौधरी, सुशील सोलंकी, ओंकार सिंह, अखंड प्रताप सिंह, मोकम सिंह, अर्जुन वैश्य, अजय शर्मा, शिवम दीक्षित उपस्थित थे।