माहेशरी समाज ने मनाया महेश नवमीं पर्व
जागरण संवाददाता कासगंज माहेश्वरी समाज का वंसउत्पत्ति दिवस रविवार को मनाया गया। समाज के
जागरण संवाददाता, कासगंज : माहेश्वरी समाज का वंसउत्पत्ति दिवस रविवार को मनाया गया। समाज के लोगों ने घरों में रहकर भगवान शिव की पूजा की। हवन यज्ञ में आहुति देकर समाज व विश्व कल्याण की कामना की।
महेश नवमी को माहेश्वरी समाज का वंश उत्पत्ति दिवस माना जाता है। इस पर 10 दिन तक परंपरागत रूप से आयोजन होते रहे हैं। इस वर्ष लॉकडाउन के चलते घरों में रहकर ही इस पर्व को मनाया गया। समाज के लोगों ने बालू से शिवलिग बनाकर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर हवन यज्ञ भी किया। लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए विश्व को कोरोना से मुक्ति एवं कल्याण की कामना की। माहेश्वरी महिला समिति अध्यक्ष प्रतिभा माहेश्वरी के आवास पर भगवान महेश की पूजा अर्चना व पौधा रोपण किया गया। मारवाड़ी महिला संघ द्वारा भी लोक डॉउन की पाबंदियों का पालन करते हुए पर्व मनाया गया।