धूप में बच्चों को लेकर दौड़ती रहीं महिला कर्मी
किसी के पति आए साथ तो किसी के भाई धूप में परेशान दिखाई दिए छोटे-छोटे बो
कासगंज, जागरण संवाददाता। तल्ख धूप में कई शिक्षिकाएं परेशान रहीं। गोद में छोटे बच्चों को लेकर इधर से उधर दौड़ती रहीं। इनमें से कई तो एक हाथ में बच्चा तथा दूसरे में चुनाव सामग्री को लिए धूप से बचने के लिए सुरक्षा में नजर आई।
कई महिला मतदान कर्मी अपने परिजनों के साथ में मंडी समिति में पहुंचीं थी। जिनके पति भी शिक्षक थे, वो अपने देवर या भाई के साथ आई तो कइयों के पति उनके साथ थे। छोटे बच्चे को गोद में लेकर घूम रही सुनीता का कहना था ड्यूटी लगी है। पति भी जरूरी काम से बाहर गए हैं। बच्चों को घर पर अकेला नहीं छोड़ सकते। लिहाजा बच्चे को साथ ले आए है। भाई को बुलाया है उसे साथ ले जा रहे हैं। सोरों में मतदान केंद्र पर पहुंची महिला कर्मी भी भाई के साथ आई थी। मंडी समिति में कई महिलाएं गोद में बच्चों को लेकर धूप से बचाते हुए नजर आई।
ड्यूटी कटवाने की फरियाद :
कई महिला मतदान कर्मी बच्चों के साथ मंडी समिति में पहुंची। अपनी समस्या बताते हुए इन्होंने ड्यूटी कटवाने की भी गुहार लगाई। वहीं मंडी समिति में सीडीओ डॉ.दिनेश कुमार के पास भी कई कर्मचारी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।