Move to Jagran APP

जागरण में खबर छपने के बाद सुभाष नगर में चला स्वच्छता अभियान

कासगंज संवाद सहयोगी अमांपुर के सुभाष नगर में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के बाद डीएम के निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 05:37 AM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 05:37 AM (IST)
जागरण में खबर छपने के बाद सुभाष नगर में चला स्वच्छता अभियान
जागरण में खबर छपने के बाद सुभाष नगर में चला स्वच्छता अभियान

कासगंज, संवाद सहयोगी : अमांपुर के सुभाष नगर में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के बाद डीएम के निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बस्ती में भरा पानी पंपसेट से निकलवाया गया। एंटी लार्वा दवा का भी छिड़काव कराया गया। लोगों ने इसके लिए जागरण का आभार व्यक्त किया है।

loksabha election banner

कस्बा अमांपुर के सुभाष नगर में जलभराव एवं गंदगी से लोग परेशान थे। गुरुवार के अंक में दैनिक जागरण ने जल निकासी न होने से सुभाष नगर बना तालाब शीर्षक के अंतर्गत खबर प्रकाशित कर यहां के लोगों की समस्या को उजागर किया था। खबर छपने के बाद डीएम सीपी सिंह ने खबर का संज्ञान लेते हुए सहावर के एसडीएम रमाकांत को बस्ती में जा कर निरीक्षण करने एवं सफाई कराने के निर्देश दिए। एसडीएम अमांपुर के सुभाष नगर पहुंचे। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की टीम को लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। बस्ती में भरा पानी पंपसेट लगाकर निकलवाया। लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। संक्रमण फैल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए जरूरी है कि लोग स्वयं जागरूक होकर स्वच्छता में सहयोग करें। घर के आसपास गंदगी जमा न होने दें। गड्ढों में पानी न भरने दें। कूलर में पानी न भरें। बुखार होने पर जिला अस्पताल एवं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर जांच कराएं और दवा लें।

- सीपी सिंह, डीएम जागरण की खबर के बाद स्वच्छता अभियान चला है। बस्ती के के लोगों को राहत मिली है। जलभराव से भी निजात मिली है। दैनिक जागरण का आभार व्यक्त करते हैं।

- वंटू वर्मा, सुभाष नगर दैनिक जागरण समाचार पत्र जन समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता से उठाता है। सुभाष नगर की समस्या को भी प्रमुखता से छापा गया। इसके लिए आभार।

- शारदा देवी, निवासी सुभाष नगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.