उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता
भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश में सरकार उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कर रही है।
जागरण संवाददाता, कासगंज: भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश में उद्यमी स्वतंत्र होकर अपने उद्योग संचालित कर सकें। उन्हें समस्याओं का सामना न करना पड़े यह सरकार की प्राथमिकता के ¨बदु हैं।
बृज क्षेत्र अध्यक्ष बुधवार रात एक होटल में उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार ने उद्योग और व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए तमाम योजनाएं लागू की हैं। उद्यमी और व्यापारी इन योजनाओं का लाभ उठाएं। लद्यु उद्योग भारतीय के प्रदेश सचिव मुकेश ¨बदल ने उद्यमियों की समस्याओं पर ¨बदुबार चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार तक आवाज पहुंचाई जाएगी। बैठक में 9 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित धर्मसभा में पहुंचने की अपील उद्यमियों से की गई। उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, महासचिव अमलेंदु शर्मा, कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।