Move to Jagran APP

कासगंज सीट पर कभी नहीं गली निर्दलीय उम्मीदवार की दाल

कासगंज संवाद सहयोगी जिले की कासगंज विधान सभा सीट पर हमेशा दलीय प्रत्याशी हारते और जीतते रहे हैं। यहां कभी भी किसी निर्दलीय प्रत्याशी की दाल नहीं गली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 05:59 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 05:59 AM (IST)
कासगंज सीट पर कभी नहीं गली निर्दलीय उम्मीदवार की दाल
कासगंज सीट पर कभी नहीं गली निर्दलीय उम्मीदवार की दाल

कासगंज, संवाद सहयोगी : जिले की कासगंज विधान सभा सीट पर हमेशा दलीय प्रत्याशी हारते और जीतते रहे हैं। यहां कभी भी किसी निर्दलीय प्रत्याशी की दाल नहीं गली। कांग्रेस और भाजपा का ही दबदबा रहा है। सबसे अधिक बार इस सीट पर कांग्रेस विजयी रही है।

loksabha election banner

कासगंज विधान सभा के अब तक के इतिहास पर नजर डाली जाए तो यह सामने आएगा कि इस सीट से कभी भी कोई निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर विधान सभा नहीं पहुंचा है। यहां तक निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत भी नहीं बच सकी है। 1952 में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई तो 1957 में भी कांग्रेस ने ही इस सीट पर फतेह पाई। 1962 में कांग्रेस चुनाव हारी और जनसंघ का प्रत्याशी विजयी हुआ। इसके बाद हुए चुनावों में भी दलीय प्रत्याशी ही बाजी मारते रहे। यहां की सीट जनता दल, जनता पार्टी ने भी जीती। 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी का कब्जा हुआ। 1989 में यह सीट जनता दल के पाले में गई। 1952 से 2017 तक 17 बार हो चुके विधान सभा चुनावों में दलीय प्रत्याशियों का ही दबदबा रहा है। छह बार कांग्रेस, दो बार जनसंघ, एक बार जनता पार्टी, एक बार जनता दल, चार बार भाजपा, दो बार सपा और एक बार यह सीट बसपा के खाते में गई है। इतिहास बताता है कि कासगंज विधान सभा सीट पर कभी कोई निर्दलीय उम्मीदवार विजयी नहीं हो सका। कौन कब रहा विधायक

वर्ष जीते प्रत्याशी राजनैतिक दल

- 1952 त्रिमल सिंह कांग्रेस

- 1957 कालीचरन अग्रवाल कांग्रेस

- 1962 गिरवर प्रसाद जनसंघ

- 1967 कालीचरन अग्रवाल कांग्रेस

- 1969 नेतराम सिंह वर्मा जनसंघ

- 1974 मानपाल सिंह वर्मा कांग्रेस

- 1977 नेतराम सिंह वर्मा जनतापार्टी

- 1980 मानपाल सिंह वर्मा कांग्रेस

- 1985 मानपाल सिंह वर्मा कांग्रेस

- 1989 गोवर्धन सिंह वर्मा जनतादल

- 1991 नेतराम सिंह वर्मा भाजपा

- 1993 कल्याण सिंह / उपचुनाव में रामस्वरूप वर्मा भाजपा

- 1996 नेतराम सिंह वर्मा भाजपा

- 2002 मानपाल सिंह वर्मा सपा

- 2007 हशरत उल्ला खां शेरवानी बसपा

- 2012 मानपाल सिंह वर्मा सपा

- 2017 देवेंद्र राजपूत भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.