हर मोर्चे पर विफल हैं भाजपा सरकार
समाजवादी पार्टी की बैठक में केंद्र भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की आलोचना, सपा ने बैठक में की भाजपा की निंदा
कासगंज, जागरण संवाददाता। सोरों के गांव मल्लाहनगर में समाजवादी विकास विजन एवं न्यायिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों को जनविरोधी बताया। सपा की नीतियों का बखान करते हुए लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन को जिताने की अपील की।
दयाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण के नाम पर पिछड़ी जाति के लोगों को आपस में बांटने का काम कर रही है। जिला प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो लोगों के खाते में धन आया, न ही किसानों की कर्ज माफी हुई। लोकसभा चुनाव में सपा को जिताने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर समाजवादी सरकार में हुए कार्याें को बता रहे हैं तो भाजपा सरकार की वादा खिलाफी को उजागर कर रहे है। कार्यक्रम में हसरत उल्ला शेरवानी, वीरेन्द्र ¨सह सोलंकी, राजेन्द्र कश्यप, विजेन्द्र ¨सह, राजवीर ¨सह साहू, लक्ष्मन ¨सह यादव, कमल ¨सह बघेल, केपी ¨सह, रामनरेश यादव, ओमशिव मिश्रा, कमल ¨सह बघेल आदि ने संबोधन किया। इस मौके पर रघुनाथ ¨सह यादव, मुनेंद्र शाक्य, कमल ¨सह मौर्य, डॉ. मनोज कुमार यादव, मनोज यादव, अभिशेक गौरी, सौरभ यादव, अभय यादव, कृष्णमुरारी पपल्ली, विशाल कश्यप, विनोद राजपूत सहित बूथ प्रभारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।