Move to Jagran APP

होली पर्व पर खाद्य पदार्थाें पर महंगाई की मार

कासगंज संवाद सहयोगी होली पर्व पर लोगों को महंगाई की मार झेलनी होगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 05:44 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 05:44 AM (IST)
होली पर्व पर खाद्य पदार्थाें पर महंगाई की मार
होली पर्व पर खाद्य पदार्थाें पर महंगाई की मार

कासगंज, संवाद सहयोगी: होली पर्व पर लोगों को महंगाई की मार झेलनी होगी। पर्व पर उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थाें की कीमतों में इजाफा हुआ है। दूध और खोवा भी महंगा हुआ है। होली के पकवानों की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

loksabha election banner

रंगों के पर्व होली पर घर-घर पकवान बनाए जाते हैं। इन पकवानों में देशी घी, रिफाइंड, वनस्पति घी, मैदा, सूजी, बेसन एवं कई प्रकार की दालों का प्रयोग होता है। गुझिया एवं अन्य मिष्ठान बनाने के लिए दूध और खोवा का भी प्रयोग किया जाता है। इस वर्ष खाद्य पदार्थाें की कीमतें बीते वर्ष की तुलना में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। घी, रिफाइंड और वनस्पति की कीमतें आसमान पर हैं। दूध और खोवा भी 10 से 20 फीसद तक महंगा है। इसके चलते गरीब वर्ग तो त्योहार को लेकर काफी उदासीन है। पहले से ही महंगाई कम नहीं थी। रसोई गैस की कीमतें बढ़ी हुई हैं। अब खाद्य पदार्थाें की कीमतें भी बढ़ गई हैं। त्योहार को लेकर उत्साह नहीं है, लेकिन औपचारिकता तो निभानी है।

- अनीता, गृहणी महंगाई से समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। सरकार को खाद्य पदार्थाें की कीमतें नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। त्योहार मनाना तो मजबूरी है।

- सुनील, स्थानीय निवासी यह हैं कीमतें

बीते पखवाड़े अब

- बेसन 70 90

- घी 500 540

- रिफाइंड 120 150

- मैदा 27 30

- सूजी 28 30

- वनस्पति 120 145

- खोवा 260 280

- दूध 42 50

- बूरा 42 48


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.