Move to Jagran APP

पल-पल की जानकारी लेते रहे राजस्थान के राज्यपाल

बेटे राजवीर को सुबह से मिलने वाले मतों पर थी नजर राजवीर ने भी की बात भाजपाई देते रहे जानकारियां

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 06:21 AM (IST)
पल-पल की जानकारी लेते रहे राजस्थान के राज्यपाल
पल-पल की जानकारी लेते रहे राजस्थान के राज्यपाल

कासगंज, जागरण संवाददाता : पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह भी एटा लोकसभा क्षेत्र में मतगणना की पल-पल पर जानकारी लेते रहे। यह उनका संसदीय क्षेत्र भी रहा है तो इसके साथ में इस चुनाव में उनके बेटे राजवीर खुद भाजपा से प्रत्याशी थे। ऐसे में सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही वोटों की गिनती पर उनकी नजर रही। मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित था। ऐसे में भाजपाई बार-बार बाहर जाकर फोन से उन्हें सूचनाएं देते रहे।

loksabha election banner

एटा लोकसभा सीट से कल्याण सिंह का पुराना जुड़ाव रहा है। यह उनका चुनाव क्षेत्र भी रहा है। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद में यहां की जनता ने ही उन्हें निर्दलीय चुनाव जिता कर संसद में भेजा था। भाजपा में वापसी के बाद उन्होंने अपने पुत्र राजवीर को यहां से उतारा। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के साथ में पिता के रूप में कल्याण सिंह की साख भी दांव पर लगी थी। भले ही राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर होने के कारण उन्होंने चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखी, लेकिन गुरुवार को जब मतगणना शुरू हुई तो सुबह से उनकी नजर इस पर जमी हुई थी। भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह तो व्यस्त थे, ऐसे में खास कार्यकर्ता निरंतर उनके संपर्क में रहे। मतगणना की जानकारी देने के लिए वह बाहर आकर फोन से सूचनाएं देते रहे। दोपहर में एक बार सांसद राजवीर सिंह ने भी फोन मिलाकर पिता से बात की तथा शुरू से बनाई जा रही बढ़त की जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.