Move to Jagran APP

स्थापना दिवस पर व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 39 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 08:46 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:06 AM (IST)
स्थापना दिवस पर व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
स्थापना दिवस पर व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

कासगंज, जागरण संवाददाता: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 39 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष समस्याओं को रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि वह देश के व्यापारियों का पूर्ण संरक्षण एवं संवर्धन करे।

loksabha election banner

गूगल मीट एप के माध्यम से संपन्न बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं पीयूष गोयल ने भाग लिया। व्यापार मंडल जिला प्रभारी जितेंद्र वाष्र्णेय के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर व्यापारियों ने एकत्रित होकर बैठक में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं पीयूष गोयल के समक्ष व्यापार और व्यापारियों से संबंधित समस्याओं को रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने सरकार से मांग की सभी व्यापारियों के लाइसेंस की अवधि आजीवन की जाए। व्यापारियों से चीन निर्मित सामान के बहिष्कार का आह्वान किया। राष्ट्रीय निर्माण के लिए व्यापारी एवं सरकार एक दूसरे के सहायक बनने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल माहेश्वरी, मंत्री सिद्धार्थ चौधरी, जिलाध्यक्ष सुरेश वाष्र्णेय, जिला मंत्री प्रदीप गुप्ता, कृष्णमुरारी दरगढ़, डब्बू वाष्र्णेय ने बैठक में भाग लिया।

----------

गंजडुंडवारा में भी मनाया स्थापना दिवस :

कस्बा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल स्थापना दिवस को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के रूप में मनाया गया। व्यापारियों ने एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर संपन्न हुए कार्यक्रम को नगर महामंत्री शाहिद अंसारी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। सड़क चौड़ीकरण को लेकर संघर्ष समिति बनाने का निर्णय लिया। मुन्नालाल अग्रवाल, राजीव गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, संजीव, विजय, कुलदीप गुप्ता, किशन चंद्र तिवारी, मनमोहन अग्रवाल, संजीव, जुम्मन कुरैशी, सत्यप्रकाश उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.