Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लगे गरीब कल्याण मेले में पात्र किए गए लाभांवित

कासगंज जागरण टीम पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर सभी ब्लाकों पर गरीब कल्याण मेला लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 05:08 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 05:08 AM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लगे गरीब कल्याण मेले में पात्र किए गए लाभांवित
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लगे गरीब कल्याण मेले में पात्र किए गए लाभांवित

कासगंज, जागरण टीम : पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर सभी ब्लाकों पर गरीब कल्याण मेला लगाया गया। इनमें पात्रों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

loksabha election banner

विकास खंड़ कार्यालय पर लगाए गए मेले में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। लोग इनका लाभ उठा रहे हैं। मुफ्त बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन, आवास की सुविधा दी गई है। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में 24 हजार पात्रों का वृद्धा पेंशन, 10 हजार से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। 50 लाभार्थियों को सरसों की बीज की किट, 20 किसानों के केसीसी स्वीकृति पत्र दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गंजडुंडवारा, अमांपुर, पटियाली, सहावर, सिढ़पुरा, सोरों विकास खंड़ों पर भी मेले लगाए गए। पटियाली में विधायक ममतेश शाक्य ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जयंती पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया गया याद

संस, कासगंज : पंडित दीन दयाल की जयंती पर भाजपाईयों ने उन्हें याद किया। सोरों में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प दोहराया। संजय कुमार दुबे, सौरभ पाल, रामेश्वर दयाल महेरे, संपूर्णानंद भाराद्वाज, कन्हैया लाल बघेल, डा. एनडी मौर्य, धर्मेंद्र वाष्र्णेय, विशाल पाठक, नीरज रावत, राधे मोहन शर्मा मौजूद रहे। कस्बा बिलराम में मंडल कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बीडी राना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शो पर चलकर राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। नितिन माहेश्वरी, योगेश बघेल, अशोक वर्मा, मुकेश राजपूत, मजीद, गज्जन, लक्ष्मी कश्यप, नीरज कुमार, देवेंद्र कुमार, पोखपाल, इमरान सैफी, दीपक कुमार मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर उन्हें याद किया। नवल कुलश्रेष्ठ, महेंद्र सिंह राणा, महेंद्र बघेल, रमेश चंद्र साहू, सुरेश माहेश्वरी, उत्तम चंद्र पाथरे, कुलदीन प्रतिहार, विनोद गुप्ता, अतुल चौहान, रामनिवास राजपूत रहे, राजीव माहेश्वरी, शरद गुप्ता, केके सक्सेना, रामगोविद महेरे मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.