Move to Jagran APP

गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को भी हुई वृद्धि, लोगों की चिंता बढ़ी

कासगंज संवाद सहयोगी नरौरा बैराज से शुक्रवार को पानी का डिस्चार्ज स्थित रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 05:39 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 05:39 AM (IST)
गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को भी हुई वृद्धि, लोगों की चिंता बढ़ी
गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को भी हुई वृद्धि, लोगों की चिंता बढ़ी

कासगंज, संवाद सहयोगी : नरौरा बैराज से शुक्रवार को पानी का डिस्चार्ज स्थित रहा। इसके बाद भी गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। हरिद्वार बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा है। वहीं, बिजनौर बैराज से कम हुआ है। शनिवार को जलस्तर में और बढोत्तरी होने की संभावना है।

loksabha election banner

बीते कई दिनों से निरंतर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को कछला गंगा नदी पर पानी का गेज बढ़कर 163.65 मीटर तक जा पहुंचा है। गंगा के जलस्तर में हो रही निरंतर वृद्धि परेशानी का सबब बन सकता है। पटियाली क्षेत्र में यह पानी फसली भूमि की ओर रुख कर सकता है। नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज स्थित रहने और पानी का बहाव तेज होने से अभी यह हालत नहीं बने हैं। आशंका है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो पानी खेतों तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को सुबह सिचाई विभाग की टीम ने पटियाली में कादरगंज घाट पर बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। सहायक जिला बाढ़ प्रभारी पंजाबी सिंह का कहना है कि स्थिति समान्य है। जिले में लो फ्लड की स्थिति बनी हुई है। नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज यदि नहीं बढ़ा तो शनिवार, रविवार तक गंगा सामान्य पर बहने लगेगी। बैराजों से गंगा में पानी का डिस्चार्ज

- हरिद्वार बैराज 81372 क्यूसेक

- बिजनौर बैराज 52182 क्यूसेक

- नरौरा बैराज 130832 क्यूसेक कछला गंगा नदी में पानी का गेज 163.65 मीटर शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढोत्तरी हुई है। पानी का बहाव तेज है। निकल जाएगा। बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं।

- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिचाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.