Move to Jagran APP

बाढ़ नियंत्रण की तैयारियो में जुटा सिचाई विभाग

कासगंज संवाद सहयोगी बरसात के दौरान बाढ़ की संभावना को लेकर सिचाई विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 05:20 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 05:20 AM (IST)
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियो में जुटा सिचाई विभाग
बाढ़ नियंत्रण की तैयारियो में जुटा सिचाई विभाग

कासगंज, संवाद सहयोगी : बरसात के दौरान बाढ़ की संभावना को लेकर सिचाई विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर तटबंधों की मरम्मत कराई जा रही है। विभाग किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रहा है।

loksabha election banner

बरसात के दिनों में बैरोजों से गंगा में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाता है। इससे जिले में बाढ़ आने की आशंका रहती है। वर्ष 2010 में बाढ़ से जिले में बड़े पैमाने पर जन और धन की हानि हुई थी। अब जिले में बाढ़ से तबाही न हो इसके लिए बीते दिनों डीएम सीपी सिंह ने प्रशासन एवं सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के बाद सिचाई विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिले में बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। तटबंधों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी मुख्यालय पर स्थापित कर दिया गया है। जिस पर कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है। आंकड़ों की नजर में

- जिले में बाढ़ चौकी : चार

- जिले में गंगा पर तटबंध : पांच

- बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारी : 20

- बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी : 12 बाढ़ नियंत्रण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कई तटबंधों पर मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। जो शेष रह गए हैं उन पर कार्य किया जा रहा है। बाढ़ चौकी एवं नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं।

- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिचाई डीएम ने किया कादरगंज घाट का निरीक्षण

शनिवार को डीएम सीपी सिंह ने सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पटियाली के कादरगंज घाट पर पहुंचकर बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि कादरगंज पर जहां गंगा की नदी पानी का कटान कर रही है, वहां कटान रोकने के लिए प्रोजेक्ट बनाने से पहले जोन सर्वे करा लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारियां होनी चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.