कबाड़े के गोदाम में अज्ञात करणों से लगी आग, लाखों का माल जला
सहावर संवाद सूत्र कस्बा के गंजडुंडवारा रोड स्थित कबाड़े के गोदाम में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।
सहावर, संवाद सूत्र: कस्बा के गंजडुंडवारा रोड स्थित कबाड़े के गोदाम में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की विकरालता के चलते अफरा-तफरी मच गई। आसपास रह रहे लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
कस्बा के गंजडुंडवारा रोड पर राजू का कबाड़े का गोदाम है। दोपहर लगभग दो बजे अज्ञात कारणों से गोदाम में रखे कबाड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। यह देख आसपास रह रहे लोग अनहोनी की आशंका के चलते घरों से निकलकर बाहर आ गए। आसपास के लोगों ने घरों और दुकानों पर लगे सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन दमकल कर्मी देर से पहुंचे। तब तक स्थानीय लोग आग बुझा दी थी। गोदाम स्वामी राजू के अनुसार आग लगने से उसे लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार राम दयाल रमन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दमकल विलंब से पहुंचने पर लोगों में दिखा आक्रोश
पीड़ित के भाई अंसार का कहना है कि सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद दमकल कर्मी वाहन सहित पहुंचे। दमकल कर्मियों के देरी से पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का मानना था कि समय से दमकल आती तो नुकसान कम होता। पहले सहावर में खड़ी होती थी दमकल
लोगों का कहना है कि पहले एक दमकल सहावर तहसील मे खड़ी रहता था। कहीं भी आग की घटना होती थी तो वह समय से पहुंच जाती थी। अब यह दमकल यहां नहीं खड़ी होती। कस्बे में दमकल की व्यवस्था होनी चाहिए।