कोरोना पर भारी पड़ी मां भगवती की आस्था
मंदिरों में श्रद्धालु शारीरिक दूरी का पालन करना भूल गए हैं। माता के भक्त बिना मास्क कतारों में लगे रहे।
कासगंज, संवाद सहयोगी। शनिवार और रविवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, लेकिन भगवान के प्रति अटूट आस्था रखने वाले श्रद्धालु कोरोना संक्रमण का भय भूले हुए थे। न तो शारीरिक दूरी का पालन हो रहा था और न ही मास्क का। मंदिरों में सैनिटाइजर की भी कोई व्यवस्था नहीं थे।
माता की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालुओं का माता चामुंडा रानी के दरबार में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 9 बजे तक महिलाओं की लंबी कतार थी। वहीं कुंड पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। जगत जननी के भक्तों को कोरोना का भय नहीं था। न तो कोई मास्क पहने थे। कतारों में खड़े लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा था।
सुबह शहर के काली मंदिर पर श्रद्धालुओं की उतनी भीड़ तो नहीं थी। लेकिन, जो भी श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंच रहे थे, वह सभी कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। बिना मास्क व शारीरिक दूरी के पूजा अर्चना की जा रही थी। माता की भक्ति में लीन भक्त कोरोना संक्रमण से अंजाम बन पूजा अर्चना में लगे हुए थे। माता की जय-जयकार की गूंज थी।