Move to Jagran APP

भाजपा समर्थित रतनेश शाक्य हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित

कासगंज संवाद सहयोगी जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव शनिवार को हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 06:02 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 06:02 AM (IST)
भाजपा समर्थित रतनेश शाक्य हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित

कासगंज, संवाद सहयोगी: जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव शनिवार को हुआ। 23 सदस्यीय जिला पंचायत के लिए मतदान हुआ। भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को हराकर विजय हासिल की। पांच वोटों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी घोषित हुईं। डीएम ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया।

loksabha election banner

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी समर्थ यादव और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रतनेश कश्यप के मध्य सीधा मुकाबला था। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलक्ट्रेट में मतदान हुआ। पहले 11 बजे से 12 बजे तक भाजपा एवं समर्थक सदस्यों को मत डालने का मौका दिया गया। सभी सदस्यों के वोट उनके एजेंटों के सहयोग से डाले गए। 12 से एक बजे तक सपा समर्थित सदस्यों को वोट डालने का अवसर मिला। साढ़े बारह बजे मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। सभी 23 सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तीन बजे मतगणना कराई गई। मतगणना में सपा प्रत्याशी समर्थ यादव को नौ और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रतनेश कश्यप को 14 वोट मिले। रतनेश कश्यप ने पांच वोट से सपा के समर्थ यादव को हराकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। डीएम सीपी सिंह ने विजेता प्रत्याशी भाजपा समर्थित रतनेश कश्यप को जीत का प्रमाण पत्र दिया और उनकी जीत की घोषणा की। पुलिस छावनी बना था कलक्ट्रेट परिसर

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कलक्ट्रेट परिसर में मतगणना स्थल बनाया गया था। परिसर पुलिस छावनी में तब्दील था। सभी रास्तों पर बेरीकेडिंग कर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जिला पंचायत सदस्यों के अलावा आम व्यक्ति को कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा, सीओ आरके तिवारी, सीओ डीके पंत, इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, राजेश मीणा सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। डेरा जमाए रहे जिले के प्रभारी मंत्री

कलक्ट्रेट परिसर में मतदान के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा, सांसद राजवीर सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली के विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, श्याम सुंदर गुप्ता, भाजपा एवं समर्थक जिला पंचायत सदस्यों के साथ मौजूद रहे। सदस्यों का मतदान कराकर प्रभारी मंत्री व अन्य नेता चले गए और मतगणना के दौरान पुन: कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, कलक्ट्रेट के बाहर लगी भीड़

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना का परिणाम आते ही भाजपा एवं रतनेश कश्यप के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर खुशी जताई। निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप को पुष्पगुच्छ भेंट कर जीत पर बधाई दी। वहीं, भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार कर जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी। सभी सदस्यों के भरोसे को रखूंगी कायम: रतनेश

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप ने सभी जिला पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त किया। जीत का प्रमाण पत्र देने के बाद उन्होंने दैनिक जागरण से वार्ता करते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए मुझे जिला पंचायत सदस्यों ने अपना वोट दिया है। मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही विश्वास दिलाती हूं कि उसके भरोसे को ठेस नहीं पहुंचने दूंगी। जिले का अपेक्षित विकास होगा। उन्होंने जीत के लिए भाजपा के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। जिले के विकास को मिलेगी गति: प्रभारी मंत्री

जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत से जिले के चहुमुखी विकास का रास्ता साफ हुआ है। जनतंत्र की जीत हुई है। विपक्ष अब तक गैर भाजपाई दबंगई के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा करते रहे। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सबसे अधिक सीटें भाजपा ने जीती हैं। कासगंज के साथ-साथ अब प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी।

हमें अपनों ने ही हराया गैरों में कहां दम था..

संवाद सहयोगी, कासगंज : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हुई हार का ठीकरा सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के ही सदस्यों पर ही फोड़ा है। उन्होंने प्रशासन पर दबाव बनाकर सदस्यों को तोड़ लेने का आरोप लगाया।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र यादव ने सपा प्रत्याशी समर्थ यादव की हार पर कहा कि हमें अपनों ने ही हराया, गैरों में कहा दम था। वह कहते हैं कि समाजवार्दी पार्टी के 11 सदस्य निर्वाचित हुए थे। प्रशासन ने शासन के इशारे पर सदस्यों को दबाव बनाकर तोड़ लिया। उनका कहना है कि वार्ड नंबर एक से विजयी प्रत्याशी युवजन सभा के प्रदेश सचिव हैं। वहीं, वार्ड नंबर 20 के निर्वाचित हुए सदस्य विकास यादव एवं वार्ड आठ की निर्वाचित सदस्य पूनम शाक्य सपा के समर्थन से ही चुनाव लड़ी थीं। इस सदस्यों के टूटकर चले जाने से ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हार मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वालों पर कार्रवाई होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.