Move to Jagran APP

जयंती पर प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद को किया याद

कासगंज संवाद सहयोगी देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 05:39 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 05:39 AM (IST)
जयंती पर प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद को किया याद
जयंती पर प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद को किया याद

कासगंज, संवाद सहयोगी : देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा मनाई गई। शहर के नावल्टी रोड स्थित वरिष्ठ समाजसेवी के आवास पर विचार गोष्ठी हुई। समाज बंधुओं ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। उनका स्मरण किया। साथ ही मौजूद लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. सुभाष दीक्षित ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद 19वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ महापुरुषों में से एक थे। उनका विराट व्यक्तित्व सराहनीय है। डा. नीरज सक्सेना ने कहा कि देश में गणतंत्र लागू होने के बाद डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने। भारत के संविधान निर्माण समिति के वह अध्यक्ष भी थे। कार्यक्रम को अजय कुलश्रेष्ठ, राकेश सक्सेना, महेंद्र सिंह बघेल सहित आदि वक्ताओं ने संबोधित किया और डा. राजेंद्र प्रसाद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। नवल कुलश्रेष्ठ, डा. अजय कुलश्रेष्ठ, राकेश शरन सक्सेना, अचित सक्सेना वीके सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, विजय सक्सेना, अरविद सक्सेना, अमित सक्सेना, शेखर सक्सेना, मौजूद रहे। गंजडुंडवारा में भी मनाई गई प्रथम राष्ट्रपति की जयंती

कस्बा के हरनारायण इंटर कालेज में प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे। अनिल सिंह राठौर, ओमप्रकाश, ओम नारायण, चंद्रभान सिंह, विनोद मिश्रा, एवरन सिंह, मुहम्मद अजीम, तारिक खान, अर्चना जायसवाल सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.