धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन की शोभा यात्रा
नगर भ्रमण के बाद गणेश प्रतिमाओं को गंगा घाट पर विसर्जन किया गया। कस्बे में दर्जनों स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। दस दिन तक पूजा एवं हवन किया गया। अंतिम दिन नगर में शोभा यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई।
संवाद सूत्र, गंजडुंडवारा: कस्बे में गणेश विसर्जन शोभा यात्रा की धूम रही। दर्जन भर से अधिक यात्राएं निकाली गईं। रंग गुलाल की वर्षा से वातावरण सतरंगी हुआ। नगर भ्रमण के बाद गणेश प्रतिमाओं को गंगा घाट पर विसर्जन किया गया। कस्बे में दर्जनों स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। दस दिन तक पूजा एवं हवन किया गया। अंतिम दिन नगर में शोभा यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल और रंगों की जमकर होली खेली। मार्ग में अनेक स्थानों पर आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया। शोभा यात्रा पंचायती बाग से शुरू होकर गांधी रोड, सर्राफा बाजार, टीन बाजार, सुदामापुरी रोड होती हुई सीधी कादरगंज घाट पहुंची। जहां गड्ढा खोद कर विसर्जन किया गया। जिसमें वनखंडी महादेव, मुहल्ला धनपाल, मुहल्ला घासी, मुहल्ला मूलचंद्र, मुहल्ला खेरू, एटा रोड, मुहल्ला सुदामापुरी आदि की प्रतिमाएं थी। शोभा यात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे। गणपति बप्पा मारिया के नारों से नगरी गुंजायमान थी। शोभा यात्रा में टोड़ी सिंह, भोले राठौर, राजीव वर्मा, राजू सोलंकी, अनुग्र गुप्ता, सन्तोष राठौर, श्याम नारायन उपाध्याय, विजय द्धिज, अनूप गुप्ता, भूपेंद्र कुशवाह, उमेशचंद्र आर्य, अमित गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।
दुर्गा कॉलोनी में हुआ भंडारा : शुक्रवार को कासगंज की दुर्गा कॉलोनी गली नंबर दो में क्षेत्रीयजनों ने भंडारे का आयोजन किया। नरेन्द्र वाष्र्णेय, राहुल गुप्ता विक्की, दीपक गुप्ता, हैप्पी, सौरभ, बर्थडे शर्मा, पप्पू, शिवम तिवारी, विकास पण्डित, रचन यादव, सौरभ पाल, आदर्श, सेफी, ममता, सुनीता, लता पाल, च्योति गुप्ता, शिखा गुप्ता एवं भगवान देवी उपस्थित थे।