Move to Jagran APP

देव दीपावली पर दियो की रोशनी से जगमगाए देवालय

कासगंज संवाद सहयोगी शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 05:16 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 05:16 AM (IST)
देव दीपावली पर दियो की रोशनी से जगमगाए देवालय
देव दीपावली पर दियो की रोशनी से जगमगाए देवालय

कासगंज, संवाद सहयोगी : शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई गई। शहर के अलावा कस्बो के प्रमुख मंदिरों में देव दीपावली पर मंदिरों को दियों की रोशनी से जगमगाया गया। शहर के प्रमुख चामुंडा मंदिर में 11 हजार दियों की दीपमाला बनाई गई, रंगोली सजाई गई। शाम को आतिशबाजी की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर देव दर्शन किए।

loksabha election banner

मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इससे प्रसन्न होकर देवताओं ने दीपावली मनाई थी। उसी दिन से कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है। शहर के चामुंडा मंदिर पर सुबह से साज सज्जा शुरू हो गई थी। मुख्य द्वार से लेकर माता रानी के दरबार तक सुंदर रंगोली सजाई गई थी। सूर्य अस्त होते ही 11 हजार दियों की दीपमाला से मंदिर जगमगा उठा। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किए, पटाखे छुड़ाए, आरती में भाग लिया। चामुंडा मंदिर के अलावा पथवारी मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, काली मंदिर, हुल्का मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, शिवालय मंदिर सहित शहर के मंदिरों में देव दीपावली पर्व मनाया गया। पटियाली के पटलावती माता मंदिर, सहावर में गमा देवी माता मंदिर, अमांपुर में नगर देवी मंदिर, सोरों में बालाजी मंदिर, वाराह मंदिर, रामजानकी मंदिर में एवं सिढ़पुरा में लोधेश्वर मंदिर पर भी देव दीपावली मनाई गई। दियो की रोशनी से मंदिर जगमगाया गया। देव दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देर रात तक गूंजती रही पटाखों की गूंज

देव दीपावली पर जहां मंदिरों में दीपदान कार्यक्रम हुए, मंदिरों को दियों से जगमगाया गया। घरों में भी देव दीपावली मनाई गई। वहीं मंदिरों एवं घरों में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। शाम से शुरू हुआ आतिशबाजी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। चहुंओर से पटाखों की गूंज सुनाई देती रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.