Move to Jagran APP

दैनिक जागरण के दीपदान कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु

सोरों संवाद सूत्र शुक्रवार को देव दीपावली पर दैनिक जागरण द्वारा दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 05:13 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 05:13 AM (IST)
दैनिक जागरण के दीपदान कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु

सोरों, संवाद सूत्र : शुक्रवार को देव दीपावली पर दैनिक जागरण द्वारा दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिपदी गंगा के शनिदेव घाट पर हुए इस कार्यक्रम में कस्बा के लोगों ने सहभागिता निभाई। दीप जलाकर देव दीपावली मनाई और दीपदान किया। गंगा मईया की जय-जयकार के स्वर गूंजे।

loksabha election banner

दैनिक जागरण द्वारा देव दीपावली पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन तीर्थ नगरी सोरों की हरिपदी गंगा के शनिदेव घाट पर किया गया था। कार्यक्रम के लिए घाट पर आकर्षक रंगोली सजाई गई थी। भव्यता देखते ही बनती थी। शाम पांच बजे से दैनिक जागरण के दीपदान कार्यक्रम में सहभागिता निभाने के लिए कस्बे के राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संगठनों के लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। देखते ही देखते मेले जैसे ²श्य बन गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने देव दीपावली मनाई और जागरण के दीपदान कार्यक्रम में भाग लेकर दीप जलाए और घाटों को जगमगाया गया। घाट देवी देवताओं एवं गंगा मईया की जय-जयकार से गुंजायमान हुआ। कार्यक्रम के संपन्न होने पर पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी मिष्ठान वितरित कराया। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण की पहल सराहनीय है। दैनिक जागरण समाचार पत्र भारतीय संस्कृति और संविधान और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करता है। उन्होंने दीपदान कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में सुरक्षा की ²ष्टि से धीरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने भी पुलिस कर्मियों के साथ दीपदान किया। यह रहे मौजूद

रामेश्वर दयाल महेरे, संजय दुबे, इंद्र कुमार तिवारी, श्री भगवान उपाध्याय, अमित त्रिवेदी, अनीता उपाध्याय, नम्रता त्रिवेदी, आदित्य काकोरिया, आशुतोष तिवारी, संजय उपाध्याय, भोला चौधरी, शिव कुमार कटारे, पीले चौधरी, सतीश भारद्वाज, सोहन पंडा, सोनू स्थापक, धीरेंद्र कुमार शर्मा, त्रिवेंद्र यादव, महेश यादव, गजेंद्र सिंह, तनु पाराशर, पंकज तिवारी, रामगोविद महेरे, विवेक महेरे, धर्मेंद्र बासनी, रिकू पचौरी, रवि महेरे, रवि श्रुति, माधव चौधरी, दिनेश शर्मा, संजय बढ़गईया, मनोज त्रिवेदी, विवेक रावत, योगेश चौधरी, यशोदा रावत, संपूर्णानंद भारद्वाज, रविकांत गुप्ता, यश महेरे, हिमांशु महेरे, उदय वशिष्ठ, प्रियांशु त्रिवेदी, अभय काकोरिया, नीतू सिंह, नीरज, संजय, अंकित पचौरी, सुमित पचौरी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.