दो बंद घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, दी तहरीर
सिढ़पुरा(कासगंज) संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के गांव किलोनी में दो बंद मकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी जेवरात सहित लाखों का माल ले गए।
सिढ़पुरा(कासगंज) संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के गांव किलोनी में दो बंद मकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवरात सहित लाखों का माल ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। गृहस्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
गांव किलोनी निवासी योगेश उपाध्याय परिवार के साथ जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में रहते हैं। घर पर उनकी वृद्ध मां रहती थीं। 15 दिन पूर्व मकान में ताला लगाकर योगेश अपनी मां को भी साथ ले गए थे। वहीं, गांव के राकेश उपाध्याय भी परिवार के साथ आगरा के कस्बा टूंडला में रह रहे हैं। सोमवार रात को चोरों ने दोनों बंद मकानों के ताले तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया। चोर राकेश के यहां से पीतल के बर्तन, सोने की एक अंगूठी, एक चेन एवं योगेश के घर से 15 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठी, एक गले का हार, 40 किलो पीतल के बर्तन, घरेलू सामान ले गए। घटना की जानकारी पर गांव पहुंचे गृहस्वामियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर चोरी करने वालों को पकड़ लिया जाएगा। संतोष की साईकिल ले गए चोर
चोरों ने गांव के संतोष के यहां भी चोरी की है। चोर संतोष की साईकिल ले गए है। संतोष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। योगेश, राकेश की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जा रही है।
- थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह