होम आइसोलेट होकर ही कोरोना पर पा रहे जीत
कासगंज संवाद सहयोगी जिलेभर में सैकड़ों की संख्या में कोरोना पाजिटिव होम आइसोलेट हैं।
कासगंज, संवाद सहयोगी : जिलेभर में सैकड़ों की संख्या में कोरोना पाजिटिव होम आइसोलेट हैं। इनमें अधिकांश लोग घरों में रहकर ही नुस्खे और दवाओं के साथ ही संयम से घरों में रहकर कोरोना पर जीत पा रहे हैं। वे बिना किसी विशेष समस्या के स्वस्थ्य हो रहे हैं। ठीक हो चुके लोगों का कहना है कि यदि व्यक्ति घबराए नहीं और नियमों का पालन करने के साथ ही नियमित रूप से दवा लें। साथ ही घरेलू नुस्खे भी लें तो कोरोना पर बिना किसी उलझन के जीत पाई जा सकती है। जरूरी नहीं है कि अस्पताल में भर्ती होकर ही कोरोना को हाराया जाए। 25 अप्रैल को अस्वस्थ होने के कारण टेस्टिग कराई थी। रिपोर्ट पाजिटिव आई। कुछ उलझन हुई, लेकिन परिवार के लोगों ने धैर्य और संयम की सलाह दी। घर में ही आइसोलेट हो गई। डाक्टर की बताई हुई दवा लीं। सुबह और शाम गरम पानी और आयुष काढ़ा लिया। परिवार के लोगों से दूरी बनाई और अब स्वस्थ हूं। लोग पाजिटिव होने के बाद घबराएं नहीं।
- आयुषी, निवासी बैंक कालोनी चार मई को पाजिटिव आया था। घर में आइसोलेट रहा। इम्युनिटी बूस्टर दवाएं लीं। सुबह और शाम व्यायाम किया। घर में टहला। दिन में दो बार घरेलू काढ़ा पीया और पांच दिन में ही स्वयं को स्वस्थ पाया। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। लोग पाजिटिव आ रहे हैं। वह घबराएं नहीं धैर्य बनाए रखें। गंभीर नहीं हैं तो घर में ही आइसोलेट हों। नियमित दवा लें। हर हाल में कोरोना से जीतेंगे।
- शौर्य प्रताप सिंह बैस, दीनदयाल कालोनी