लोकसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी बेहतर प्रदर्शन
युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आहवान किया
सहावर, संवाद सहयोगी। युवा कांग्रेस की बैठक एटा रोड स्थित शाही गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आहवान किया और कहा कि कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और केंद्र में सरकार बनाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव इमशन अली ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने जा रही है। कांग्रेस पार्टी पूरे जोश खरोश के साथ देश भर में चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन होगा। देश भर से समर्थन मिलने के बाद केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तन मन धन से पार्टी को समर्पित होकर कार्य करें। पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाए उसे पूरी ताकत के साथ लड़ाएं। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका लोकसभा चुनाव में अहम होगी। बैठक में दो दर्जन से अधिक युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। राष्ट्रीय सचिव ने नए सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षता बुद्धसेन साहू ने की है। संचालन नगर अध्यक्ष फैज खान ने किया। इस मौके पर अफसर अली, जितेंद्र, मुशीर अहमद, रजा अहमद, जमीर अहमद, नसीम अहमद, सब्बू, मानपाल ¨सह, राकेश कुमार रावत, मोहम्मद शमी, शमी अंसारी रफीक शेख, मोहम्मद आमिर अंसारी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।