Move to Jagran APP

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन सपा कार्यालय पर म

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 05:18 AM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 05:18 AM (IST)
किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह
किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

कासगंज, जागरण संवाददाता: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन सपा कार्यालय पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाए।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे। वह देश में हरित क्रांति लाना चाहते थे। उनका सपना था कि किसान अपनी फसल का मूल्य खुद निर्धारित करे। उनका सारा जीवन किसानों के लिए समर्पित रहा। जिस देश का किसान खुश होगा वह देश खुशहाल होगा। भाजपा की सरकार किसानों का शोषण कर रही है।

पूर्व विधायक हसरत उल्ल शेरवानी ने कार्यकर्ताओं से चौधरी चरण सिंह के बताए सिद्धांतों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को सपा कार्यकर्ता किसान चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनें और सरकार की विफलताओं को बताएं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर, कुलदीप पांडेय, रघुनाथ सिंह यादव, लक्ष्मन सिंह यादव, देवेंद्र सिंह लोधी, हरिओम शर्मा, विजय जैन, सतेंद्र, ओमशिव मिश्रा, डा. मनोज यादव, किशन गौड़, विनीत सविता, मुनेन्द्र शाक्य, ओमपाल बघेल, बृजेश पहलवान, विशाल कश्यप, अभय यादव, रावेंद्र सिंह चैहान, रामनरेश यादव, कमल सिंह बघेल, अवधेष सिंह मौजूद रहे।

------------------------

राष्ट्रीय लोकदल ने बांटे फल

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा बिलराम गेट स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया गया। सुबह कार्यालय पर हवन-यज्ञ हुआ। इसके बाद विचार गोष्ठी हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन-चरित्र पर प्रकाश डाला। गोष्ठी के बाद कार्यकर्ता ततारपुर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी पहुंचे। जहां लोगों को फल वितरित किए गए। तेजराम सिंह, अजब सिंह वर्मा, अंजुम रुमानी, डा. केएम गजनवी कुर्बानिया, रशिद अहमद, शाहरुख अल्वी, कासिम खान, विनोद कुमार शर्मा, योगेश कुमार उपाध्याय, रामप्रकाश वर्मा, चोब सिंह, शमशुद्दीन, जफरुद्दीन अव्वासी, इकबाल गाजी, सिराजउद्दीन सैफी, जयवीर सिंह प्रतिहार, अमित प्रतिहार, ललित मोहन सविता मौजूद रहे।

बुधवार को शहर के दुर्गा कालोनी स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पर विचार गोष्ठी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। इस अवसर पर ब्रजेश यादव, सुभाष, रचन यादव, अनुराग पाल, मयंक शाक्य, आदर्श राजपूत, आकाश, विशाल, आलोक, विशाल कश्यप मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.