Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने बाहर पत्थर मैदान की रज को किया नमन

बारह पत्थर मैदान पर हुई केंद्रीय मंत्री की जनसभा के दूसरे दिन सपा कार्यकर्ताओं नें बारह पत्थर मैदान पर गंगाजल छिड़क कर उसे पवित्र किया था। बुधवार को सपा की क्रिया पर प्रतिक्रिया करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाहर पत्थर मैदान की रज को माथे पर लगाकर नमन किया और सपा के विरुद्ध नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 05:51 AM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 05:51 AM (IST)
भाजपाइयों ने बाहर पत्थर मैदान की रज को किया नमन
भाजपाइयों ने बाहर पत्थर मैदान की रज को किया नमन

संवाद सहयोगी, कासगंज : बारह पत्थर मैदान पर हुई केंद्रीय मंत्री की जनसभा के दूसरे दिन सपा कार्यकर्ताओं नें बारह पत्थर मैदान पर गंगाजल छिड़क कर उसे पवित्र किया था। बुधवार को सपा की क्रिया पर प्रतिक्रिया करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाहर पत्थर मैदान की रज को माथे पर लगाकर नमन किया और सपा के विरुद्ध नारेबाजी की।

loksabha election banner

भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि गत 26 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा बारह पत्थर मैदान में आयोजित हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। अगले दिन विकृत मानसिकता के सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उस मैदान में गंगाजल छिड़ककर पवित्र करने का नाटक किया और उस देवतुल्य जनता को अपमानित करने का कार्य किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जनसभा के मैदान की रज को अपने मस्तक पर धारण कर बताया कि यही जनता 2022 में जबाब देने का कार्य करेगी। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने कहा कि ओछी मानसिकता के सपा नेताओं द्वारा यह कृत्य किया गया है। डा. बीड़ी राना, अनुरोध प्रताप सिंह, हिमांशु उपाध्याय, केके सक्सेना, प्रशांत राजपूत, अक्षय कुमार, अतुल चौहान, सुनील राजपूत, बबलू ठाकुर, पुनीत माहेश्वरी, मुकेश कुमार, शिवम वर्मा, अभिषेक वशिष्ठ, पवन यादव, आशु, सुमित वाष्र्णेय, नीतेश, मनमोहन, अभिषेक मौजूद रहे।

लाल टोपी खतरे की है इससे बचकर रहना : सांसद

संवाद सूत्र, गंजडुंडवारा : बुधवार को कस्बा गंजडुंडवारा के हरनारायण इंटर कालेज में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं किसान मोर्चा का सम्मेलन हुआ। वक्ताओं ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। भाजपा सरकार की उपलब्धियां लोगों बताई।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं किसान मोर्चा सम्मेलन के मुख्य अतिथि आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सपा और बसपा पर तंज कसे कहा कि यह लाल टोपी खतरे की है, इससे बचकर ही रहना है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने घर-घर शौचालय बनवाए। किसान सम्मान निधि हर किसान को दी जा रही है। उज्वला गैस योजना के कनेक्शन फ्री दिए। वहीं प्रधानमंत्री आवास से गरीबों के पक्के मकान बनवाए गए। सम्मेलन को विधायक ममतेश शाक्य, चेयरमैन संजीव महाजन, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, रुचि सोलंकी, डीएस लोधी ने संबोधित किया। जिला सह संयोजक शिवेंद्र राठौर, सत्यवीर सिंह सोलंकी, यशवीर सिंह, बौबी कश्यप, नीलू चौहान, प्रदीप बर्मा, कृष्णकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.