Move to Jagran APP

भाजपा ने वर्तमान विधायक पर जताया भरोसा, बनाया प्रत्याशी

कासगंज संवाद सहयोगी भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार की देर शाम प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:47 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:47 AM (IST)
भाजपा ने वर्तमान विधायक पर जताया भरोसा, बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने वर्तमान विधायक पर जताया भरोसा, बनाया प्रत्याशी

कासगंज, संवाद सहयोगी : भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार की देर शाम प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें जिले की सदर सीट से वर्तमान विधायक पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुन: प्रत्याशी बनाया है। सदर विधायक के खेमे में खुशी की लहर है। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया है।

loksabha election banner

बीते दो दिन से सदर सीट को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। टीवी चैनलों पर प्रसारित की जा रही खबर में कासगंज से देवेंद्र सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाए जाना बताया जा रहा था। देवेंद्र सिंह लोधी के नाम से दो नेताओं ने आवेदन किया था। शाम को जब पुन: सूची जारी हुई तब भी यही स्थिति बनी रही। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भ्रम रहा। दोनों के समर्थक अपने अपने नेता की टिकट फाइनल होना मान रहे थे, लेकिन देर शाम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि की तो फिर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। नेतृत्व का आभार जताया। सदर विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी का विश्वास रखेंगे कायम

सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुन: विश्वास जताया है। वह जनता के समर्थन से पार्टी के विश्वास को कायम रखेंगे। उन्होंने पुन: प्रत्याशी बनाए जाने पर नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि है कि पिछला चुनाव उन्होंने 50 हजार वोटों से जीता था, इस बार भी वह इतने ही मतों से जीतेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.