Move to Jagran APP

चंदन की प्रतिमा को अनावरण का इंतजार

तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल में गोली लगने से चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी उनकी स्मृति में शहर के नदरई गेट माल गोदाम चौराहे पर चंदन चौक बनकर तैयार है। चंदन की मूर्ति लगा दी गई है लेकिन प्रतिमा का अनावरण का इंतजार है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:09 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:09 AM (IST)
चंदन की प्रतिमा को अनावरण का इंतजार
चंदन की प्रतिमा को अनावरण का इंतजार

संवाद सहयोगी, कासगंज : तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल में गोली लगने से चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी, उनकी स्मृति में शहर के नदरई गेट माल गोदाम चौराहे पर चंदन चौक बनकर तैयार है। चंदन की मूर्ति लगा दी गई है, लेकिन प्रतिमा का अनावरण का इंतजार है।

loksabha election banner

26 जनवरी 2018 को शहर में तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल हुआ था। इस बवाल में शहर के मुहल्ला मोहन निवासी चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद शहर में कई दिन तक बवाल हुआ आगजनी की घटनाएं हुई। पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार ने मुआवजा दिया। परिवार ने उस समय शहर में चंदन चौक बनाकर उस पर चंदन की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की थी। मांग को मान लिया गया था और फिर शासन ने चंदन चौक बनाए जाने की अनुमति प्रशासन को दी थी। नगर पालिका ने शहर के नदरई गेट माल गोदाम चौराहे के निकट स्थल चिन्हित कर वहां पर चंदन चौक तैयार करा दिया। चंदन के स्वजन ने वहां चंदन की मूर्ति को भी लगवा दिया है, जिसको अभी पालीथिन से ढक दिया गया है। चंदन की प्रतिमा को अब अनावरण का इंतजार है। चंदन के भाई विवेक ने बताया कि पालिका ने स्तंभ तैयार करा दिया है। उसके सौंदर्यीकरण का कुछ काम रह गया है। प्रतिमा हमने रखी है। अनावरण के लिए इंतजार कर रहे हैं। चुनाव बाद ही प्रतिमा का अनावरण कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.