Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार में बढ़ रही है अराजकता

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 04:30 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 04:30 AM (IST)
प्रदेश सरकार में बढ़ रही है अराजकता
प्रदेश सरकार में बढ़ रही है अराजकता

कासगंज, संवाद सहयोगी। प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था और बढ़ते महिला उत्पीड़न के विरुद्ध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर मे प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को देकर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अंकुश लगाए जाने की मांग की।

loksabha election banner

कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार इन अपराधों पर अंकुश लगाने में असफल है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी ने सरकार को जन एवं किसान विरोधी बताया। कार्यकर्ताओं ने एडीएम एके श्रीवास्तव को राज्यपाल आनंदी वैन को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में नेत्रपाल सिंह राघव, बृजेन्द्र सिंह गौर, ओमशिव मिश्रा, कुलदीप पांडेय, लक्ष्मन सिंह यादव, देवेंद्र सिंह लोधी, विशाल कश्यप, कमल सिंह मौर्य, अख्तर पठान, हरिओम शर्मा, रावेंद्र सिंह चौहान, उदयभान सिंह राजपूत, विनीत सविता, डा. केपी सिंह, रामनरेश यादव, कमल सिंह बघेल, डा. वीके राजपूत, मनोज यादव, देवेश यादव, अभय यादव, रामगोपाल बघेल, ओमपाल सिंह बघेल, अवधेश सोलंकी, सियाराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.