Move to Jagran APP

लड़कियों में उत्तर प्रदेश, लड़कों में राजस्थान बना विजेता

कासगंज संवाद सहयोगी बोर्ड ऑफ कंट्रोल फार ग्रिड आयरन इन इंडिया के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रिड आयरन संघ द्वारा स्पो‌र्ट्स स्टेडियम फरीदनगर सोरों कासगंज पर आयोजित छ दिवसीय राष्ट्रीय ग्रिड आयरन अमेरिकन फुटबाल प्रतियोगिता कराई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 05:54 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 05:54 AM (IST)
लड़कियों में उत्तर प्रदेश, लड़कों में राजस्थान बना विजेता
लड़कियों में उत्तर प्रदेश, लड़कों में राजस्थान बना विजेता

कासगंज, संवाद सहयोगी: बोर्ड ऑफ कंट्रोल फार ग्रिड आयरन इन इंडिया के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रिड आयरन संघ द्वारा स्पो‌र्ट्स स्टेडियम, फरीदनगर, सोरों, कासगंज पर आयोजित छ: दिवसीय राष्ट्रीय ग्रिड आयरन अमेरिकन फुटबाल प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसका गुरुवार को समापन हो गया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। लड़कियों में उत्तर प्रदेश और लड़कों में राजस्थान विजेता बना।

loksabha election banner

समापन कार्यक्रम के अतिथि भूपेंद्र सिंह तोमर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बोर्ड आफ कंट्रोल ग्रिड आयरन इन इंडिया के अध्यक्ष डा. किरण नायक ने कहा कि ग्रिड आयरन खेल पुराना है। यह खेल भारत में जल्दी ही विकास करेगा। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फार क्रिकेट इन इंडिया के सचिव मोहित सिंह राजावत ने कहा कि इस खेल की जल्दी ही व्यवसायिक लीग शुरू की जाएगी। कोठीवाल आढ़तिया विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष प्रवीण जादौन ने बताया कि लड़कियों में उत्तर प्रदेश एवं लड़कों में राजस्थान विजेता व लड़कियों में चंडीगढ़ उपविजेता, लड़कों में पंजाब उपविजेता रहा है। विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। हिमांशु स्वामी, रोहित सिंह राजावत, मुकेश सैनी, मुकेश प्रजापत, सागर वर्मा, रवी राय, संजय प्रजापति, बलजीत सिंह शेखावत, सुखजिदर, नवदीप, जॉन, बलप्रीत सिंह, नवीन, आदर्श लांबा, शिवम भाटी, सरिता, महेंद्र रेड्डी मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में दम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

संवाद सहयोगी, कासगंज: नेपाल में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय इंडो-नेपाल खेलों के लिए चयनित की गई कबड्डी टीम में कासगंज के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

नगर में संचालित खेल एकेडमी प्लेयर्स परफार्मेंस एकेडमी के चार खिलाड़ियों का भारतीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है। इन चार खिालाड़ियों में विकल्प सक्सेना पुत्र नीरज सक्सेना निवासी तहसील रोड, मोहम्मद हंबल उस्मानी पुत्र तबरेज अहमद निवासी बड्डू नगर का चयन भारतीय कबड्डी टीम के अंडर 21 वर्ग में हुआ है। वहीं मुहल्ला लवकुश नगर निवासी विकास सागर व शशांक पुत्र नरेंद्र कुशवाह निवासी तहसील रोड कासगंज का चयन भारतीय कबड्डी टीम के अंडर 17 वर्ग में हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी 12 से 15 मार्च तक होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय कबड्डी टीम में शामिल होकर नेपाल में दमखम दिखाएंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों को कबड्डी कोआर्डिनेटर इंडिया के राष्ट्रीय सह सचिव मोहित कुमार ने चयन पत्र दिए। खिलाड़ियों के चयन से नगर के सभी खिलाड़ियों में हर्ष है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.