Move to Jagran APP

कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की नीतियां

दरियावगंज में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने भाजपा के इतिहास की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 04:20 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 04:20 AM (IST)
कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की नीतियां
कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की नीतियां

दरियावगंज, (कासगंज), संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पार्टी के संघर्ष पूर्ण इतिहास पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं की त्याग और तपस्या से ही पार्टी के संघर्ष के दौर से उभरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत बनाए रखें। सरकार की नीतियां और योजनाएं आम लोगों तक पहुंचाएं, जिससे उसका लाभ जनता को मिल सके। मंडल अध्यक्ष सुनील सोलंकी ने प्रशिक्षण वर्ग में आए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यशवीर सिंह राठौर, शमशेर सिंह, महेश, जितेंद्र, पवन कुमार, विशाल तिवारी, अंकुर मिश्रा, कौशल, सुनील, वेदप्रकाश मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.