डेढ़ कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, भागे हुए आरोपितों की तलाश
गंजडुंडवारा संवाद सूत्र कोतवाली पुलिस ने पचपोखरा रोड स्थित एक खेत में छापामार कर डेढ़ कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।
गंजडुंडवारा, संवाद सूत्र : कोतवाली पुलिस ने पचपोखरा रोड स्थित एक खेत में छापामार कर डेढ़ कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मौके से दो आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। चार आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग गए। मौके से गोकशी करने के औजार भी पुलिस को मिले हैं।
इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप गौतम को सूचना मिली थी कि पचपोखरा रोड पर बंद पड़े भट्ठे के समीप शब्बीर के खेत में गोकश मौजूद हैं और उनके पास प्रतिबंधित मांस भी है। सूचना पर इंस्पेक्टर ने उपनिरीक्षक छेदालाल और राजवीर सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम के साथ उपनिरीक्षकों ने खेत पर छापा मारा। वहां मौजूद लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चार भाग गए। पुलिस ने मौके से डेढ़ कुंतल प्रतिबंधित मांस एवं गोकशी करने के उपकरण बरामद किए। आरोपितों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। वहां उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होंने मौके से भागे हुए अपने साथियों के नाम पुलिस को बताए। इसके बाद आरोपितों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब भागे हुए लोगों की तलाश कर रही है। यग किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ हाशिम निवासी पचपोखरा एवं लाल मोहम्मद निवासी नई बस्ती सुजावलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपित
पुलिस को देख कर जितेंद्र निवासी धबा, आरिफ, भूरा, जावैद निवासीगण सुजालवपुर मौके से भाग गए। गिरफ्तार किए गए आरोपितों को जेल भेजा गया है। भागे आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।
- शैलेंद्र प्रताप गौतम, इंस्पेक्टर