144 वादों का किया गया निस्तारण
माइक्रो लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें 1 लाख 51 हजार 200 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
कासगंज, संवाद सहयोगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने 144 वादों को निस्तारित कर 1 लाख 51 हजार 200 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए।
माइक्रो अदालत का शुभारंभ जिला जज ज्योत्सना शर्मा ने किया। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय धीरेंद्र कुमार ने 4 वाद नियत कर 2 वाद निस्तारित किए। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश भारत सिंह यादव ने 5 वादों को निस्तारित किया। अपर जिला जज विकास गोस्वामी द्वारा 111 वाद निस्तारित किए गए। 1 लाख 27 हजार 800 रुपये अर्थदंड वसूला गया। नरेंद्र कुमार अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट ने 65 वाद नियत किए 11 वादों का निस्तारण कर 14 हजार 700 रुपये अर्थदंड वसूला गया। प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन प्राची अग्रवाल ने 3 वाद नियत किए। न्यायायिक मजिस्ट्रेट अनुप्रिया द्वारा 213 वाद नियत किए गए। 8 वादों का निस्तारण कर 1500 रुपये अर्थदंड वसूला गया। अर्पित पनवार प्रधान मजिस्ट्रेट ग्राम न्यायालय पटियाली ने 145 वाद नियत किए, 12 वादों का निस्तारण किया। 5 हजार 670 रुपये अर्थदंड वसूला। प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन अर्चना सिंह मौजूद रहीं।