युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज
संवाद सहयोगी रसूलाबाद क्षेत्र में करीब चार माह पहले क्षेत्र की रिद नदी किनारे अज्ञात युवक
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 04:53 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 04:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : क्षेत्र में करीब चार माह पहले क्षेत्र की रिद नदी किनारे अज्ञात युवक का शव मिला था। उसकी गला दबाकर हत्या कर शव फेंका गया था। मामले में पुलिस ने अब चौकीदार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
30 सितंबर को सुंदरपुर गजेन के पास रिद नदी किनारे अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। काफी प्रयास पुलिस ने किया था पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। अब मामले में सुंदरपुर गजेन के चौकीदार रावेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज कहिजरी भारत सिंह ने बताया कि शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिल सकी। मुकदमा दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें