नहर में डूबे किशोर का मिला शव, मचा कोहराम
संवाद सहयोगी रसूलाबाद क्षेत्र के अजनपुर गांव में नहर में नहाते समय डूबे किशोर करन का
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : क्षेत्र के अजनपुर गांव में नहर में नहाते समय डूबे किशोर करन का शव गुरुवार सुबह बरामद हो गया। गोताखोरों ने उसके शव को कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
अजनपुर निवासी सज्जन प्रजापति का कक्षा 9 में पढ़ने वाला बेटा 15 वर्षीय करन अपने साथियों के साथ बुधवार को गांव किनारे नहर में नहाने गया था जहां वह डूब गया था, गोताखोरों ने उसकी काफी तलाश की। गुरुवार तड़के फिर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई तो सुबह करीब 6 बजे पुल से करीब पांच किलोमीटर दूर लाला भगत नहर पुल के समीप झाड़ियों में शव फंसा मिला। इसके बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शव देखते ही पिता सज्जन, मां उर्मिला, बहन पल्लवी व भाई कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी सुखबीर यादव ने बताया कि गोताखोरों ने सुबह शव को बरामद किया है।