पंडित दीनदयाल के जीवन से सीख लें कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता कानपुर देहात पंडित दीनदयाल की जयंती पर भाजपा ने विभिन्न जगहों पर कार्यक्र
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पंडित दीनदयाल की जयंती पर भाजपा ने विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए। सभी जगह लोगों ने उनके आर्दशों पर चलने व समाज सेवा करने की बात कही।
भाजपा ने जिले के सभी 1547 बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए। पंडित दीनदयाल जूनियर हाईस्कूल पुखरायां में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसौदिया व राजेश तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश की एकता व अखंडता कायम रखने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश के लिए किये गए उनके त्याग व योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। जाति से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता कायम करने के लिए उन्होंने संघर्ष किया। मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष स्वतंत्र पासवान, सेक्टर संयोजक मुकुल पाण्डेय, मदन मिश्रा, सुरेंद्र दुबे, अंबरीष अग्निहोत्री, गोपाल मिश्रा, रंजीत गुप्ता, आक्रोश द्विवेदी, लोकेंद्र मौजूद रहे। उधर सरवनखेड़ा में जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मुख्य उद्देश्य अंतिम सीढ़ी के व्यक्ति का विकास करना था। सादा जीवन उच्च विचार के वे सच्चे प्रतीक थे। डॉ. विवेक द्विवेदी, राजेंद्र सिंह चौहान, राहुल अग्निहोत्री व विकास मिश्रा मौजूद रहे। अकबरपुर बूथ कमेटी पर मंडल महामंत्री आशीष गुप्ता की अगुवाई में जयंती मनाई गई और समाज सेवा की शपथ ली गई। यहां जितेंद्र सेंगर, श्यामू, जितेंद्र पांडेय, हिमांशु, रूप सिंह, राजेश व अखिल रहे। अकबरपुर द्वितीय में सभासद गोपाल सैनी की अगुवाई में श्याम सुंदर, कृष्ण कुमार मिश्रा, खरका कुशवाहा, दिनकर त्रिपाठी ने जयंती मनाई। मुंगीसापुर क्षेत्र के नंथू गांव में भाजपा नेता अमरजीत श्रीवास्तव एडवोकेट के निवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। श्याम प्रकाश दीक्षित, रमेश पाल, श्यामजी श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, मनिदर सिंह, अंकित श्रीवास्तव, रोहित शर्मा, ओम जी श्रीवास्तव, सौरभ त्रिपाठी उपस्थित रहे। उधर शुक्रवार को राजपुर कस्बे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज सभागार में राज्यमंत्री अजीत पाल की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। राज्यमंत्री ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा गरीब स्तर के जीवन यापन करने वाले लोगों को आगे ले जाने का हमेशा प्रयास करते थे ऐसे महापुरुष को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। डेरापुर मंडल अध्यक्ष मुनेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल के पद चिह्नों पर चलने की अपील की।