मिशन शक्ति के तहत महिला आयोग की सदस्य सुनेंगी समस्याएं
जागरण संवाददाता कानपुर देहात महिला सशक्तीकरण के साथ ही महिला अधिकार को लेकर 17 व
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : महिला सशक्तीकरण के साथ ही महिला अधिकार को लेकर 17 व 18 मार्च को जनसुनवाई व चौपाल का आयोजन किया जाएगा। अकबरपुर व रसूलाबाद तहसील में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में बुधवार व शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से लेने के साथ ही उन्हें महिला अधिकार व कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार की ओर से महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, अत्याचार से प्रभावित अनुसूचित जाति की पीड़िताओं को आर्थिक सहायता आदि के बारे में हकीकत को परखा जाएगा।