महिला व किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
संवाद सूत्र सरवनखेड़ा गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग गांव में एक महिला व किशोरी ने फांसी लग
संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग गांव में एक महिला व किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बलरामपुर में पारिवारिक कलह में महिला तो गुजराई गांव में अज्ञात कारण के चलते किशोरी ने फांसी लगा ली। जलालपुर गांव के मजरा बलरामपुर में किसान वीरबहादुर की 27 वर्षीय पत्नी मोहनी का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। स्वजनों ने शव देखा तो होश उड़ गए। दिवंगत की दो वर्ष की बेटी खुशी है। पुलिस पहुंची और स्वजनों से पूछताछ की।
उधर गुजराई गांव में बबलू सिंह की 16 वर्षीय बेटी सरोज ने घर में छत पर जाकर कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। स्वजनों ने कहा कि आत्महत्या क्यों कि इसका पता नहीं ऐसी कोई बात भी नहीं है। कार्यवाहक थाना प्रभारीअमर सिंह ने बताया कि मोहनी ने पारिवारिक कलह में जान दी व सरोज की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।