Move to Jagran APP

चिलचिलाती धूप के साथ उमस ने किया बेहाल

जागरण संवाददाता कानपुर देहात लगातार उमस गर्मी से जनजीवन बेहाल है। इससे लोगों को परेशान

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Jul 2021 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 09:52 PM (IST)
चिलचिलाती धूप के साथ उमस ने किया बेहाल
चिलचिलाती धूप के साथ उमस ने किया बेहाल

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : लगातार उमस गर्मी से जनजीवन बेहाल है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आवागमन करने वालों को भी असुविधा हुई।

loksabha election banner

जून मध्य में रुक-रुक कर कई चरणों में हुई बारिश के बाद से अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई थी। इससे लोगों को गर्मी उमस से राहत मिली थी और मौसम खुशनुमा हो गया था। वहीं उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से मानसून की गति मंद हो गई। इसके बाद लगातार शुष्क हो रहे मौसम ने गर्मी व उमस को बढ़ा दिया है। दो दिन पूर्व अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लू के थपेड़ों ने भी लोगों को झुलसाया। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी हुई। हालांकि दोपहर बाद आई बदली से लोगों को मामूली राहत जरूर मिली, लेकिन उमस कम नहीं हुई। शुक्रवार को बारिश हुई थी और शनिवार को धूप होने के चलते ही उमस हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से मानसून की गति मंद हुई है। बढ़ रही उमस के कारण स्थानीय स्तर पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन मानसूनी बारिश की संभावनाएं अभी कम हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.