Move to Jagran APP

पानी की समस्या हुई तो सड़क पर महिलाओं ने लगाया जाम

संवाद सूत्र मूसानगर नगर पंचायत मूसानगर में शामिल रसूलपुर में पेयजल समस्या गंभीर हो चुकी ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 06:09 PM (IST)
पानी की समस्या हुई तो सड़क पर महिलाओं ने लगाया जाम
पानी की समस्या हुई तो सड़क पर महिलाओं ने लगाया जाम

संवाद सूत्र, मूसानगर : नगर पंचायत मूसानगर में शामिल रसूलपुर में पेयजल समस्या गंभीर हो चुकी है और सोमवार को यहां के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने मुगल रोड पर पहुंचकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा और वाहन सवार परेशान हुए। पुलिस ने पानी का टैंकर भिजवाया तब महिलाएं सड़क से हटीं।

loksabha election banner

रसूलपुर में दो हैंडपंप हैं, लेकिन खराब पड़े हैं। वहीं पास में पानी की टंकी है। अभी हाल में नगर पंचायत में शामिल किए गए रसूलपुर में इसकी आपूर्ति नहीं होती है। जल निगम ही यहां पर पानी की व्यवस्था अभी तक संभाले है। यहां की विमला देवी, नरगिस, कमरून, मुन्नी व मेहरून समेत अन्य लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर सोमवार दोपहर मुगल रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इससे वाहन सवार कड़ी धूप में जाम में फंसकर परेशान हुए। महिलाओं का कहना था कि हैंडपंप की शिकायत की गई पर सुधार नहीं हो रहा और हम लोग इस गर्मी में पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। दूर से पानी लाओ, यही रोज का नियम बन गया है। थाना प्रभारी मूसानगर दीपक सिंह पुलिस फोर्स संग पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। फतेहपुर के पूर्व प्रधान अजमेरी कुरैशी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी महिलाओं को समझाया। कहा कि जो जल निगम द्वारा नई पाइप लाइन अव्यवस्थित ढंग से डाली गई है, इसी वजह से पानी की समस्या पैदा हो रही है। इसका समाधान बात करके कराया जाएगा। पुलिस की पहल पर नगर पंचायत में बात करके पानी का एक टैंकर तुरंत मंगाया गया जिसके बाद महिलाएं सड़क से हटीं। फिलहाल व्यवस्था के लिए रोजाना एक पानी का टैंकर यहां भेजे जाने का आश्वासन नगर पंचायत की तरफ से दिया गया है। वहीं लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का सही से समाधान न हुआ तो सभी लोग धरना देने पर मजबूर होंगे। वहीं हैंडपंप की मरम्मत शुरू करा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.