जलभराव से सियारी नाला पुल पर हुआ गड्ढा
संवाद सहयोगी रसूलाबाद सियारी नाला उफनाने से जहां गांव में समस्या तो बनी है वहीं अब पुल में
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : सियारी नाला उफनाने से जहां गांव में समस्या तो बनी है वहीं अब पुल में भी गड्ढा हो गया है। लोग इसी से खतरा मोल लेकर निकल रहे हैं। वहीं कुछ युवा वाहन सवारों की यहां से निकलने में मदद कर रहे पर उसके एवज में रुपये ले रहे हैं।
चार दिन पहले अचानक से सियारी नाला उफनाने से जलस्तर काफी बढ़ गया था। इससे झींगापुरवा, मड़ैया, कठारा समेत अन्य गांव में पानी घुस गया था। वहीं रसूलाबाद लहरापुर मार्ग पर आवागमन भी ठप हो गया था। हालांकि बुधवार को यहां पानी कम होने से आवागमन शुरु हो गया था। लेकिन अब जलभराव से यहां पर गड्ढा हो गया। गुरुवार को यहां गड्ढे से बड़ी मशक्कत कर दो पहिया वाहन सवार निकले। इस दौरान स्थानीय कुछ युवाओं ने यहां पर लोगों की वाहन निकालने में मदद की और इसकी एवज में रकम वसूले। चारपहिया वाहन का यहां से आवागमन रूक गया है इससे औरैया जाने में समस्या हो रही है। क्षेत्रीय अमित कुमार त्रिपाठी, सूर्यपाल यादव, रामकिशोर भदौरिया, नीरज त्रिपाठी, गुड्डू सिंह सिसौदिया, गोपाल गुप्ता, पंकज सिंह ने बताया कि प्रशासन को अब सही से यहां पर पुल बनवाना चाहिए जिससे समस्या न हो। वहीं आशुतोष त्रिपाठी, उत्कर्ष त्रिपाठी, रंजीत सिंह, श्याम लाल चौकीदार, लक्ष्मण राजपूत अखिलेश राजपूत कृष्ण कुमार राजपूत ने बताया कि कई दिन से हम लोग परेशान हैं अब अगर समस्या न हल की गई तो प्रदर्शन को मजबूर होंगे।