मूसानगर में सेंगुर नदी का जलस्तर हुआ कम
संवाद सूत्र मूसानगर यमुना नदी के जलस्तर में कमी होने से इसका असर सेंगुर नदी पर पड़ा है।
संवाद सूत्र, मूसानगर : यमुना नदी के जलस्तर में कमी होने से इसका असर सेंगुर नदी पर पड़ा है। मूसानगर क्षेत्र में आढ़न पधार मार्ग पर करीब एक फीट तक पानी कम हुआ। गुरुवार को लोग यहां से गुजरते हुए नजर आए, साथ ही कई लोग तो अपने वाहन इसके पानी से धोने में जुटे रहे। बुधवार को नदी का जलस्तर बढ़ गया था और करीब ढाई फीट तक आढ़न पधार मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया था।
गुरुवार को नदी का पानी कम हुआ। इससे सड़क पर करीब एक फीट तक पानी कम हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। किसान मनोज कुमार, सुशील कुमार व श्रीराम ने बताया कि सेंगुर नदी का पानी कम होने से बहुत खुशी है। उम्मीद है अब यह लगातार कम होगा। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि जलस्तर कम हुआ है। इसके बाद भी निगहबानी कर रहे हैं।