Move to Jagran APP

यमुना का जलस्तर बढ़ने से घरों में घुसा पानी

संवाद सूत्र मूसानगर बारिश के बाद यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर लोगों के लिए आफत लेकर आया ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 08:24 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 08:24 PM (IST)
यमुना का जलस्तर बढ़ने से घरों में घुसा पानी
यमुना का जलस्तर बढ़ने से घरों में घुसा पानी

संवाद सूत्र, मूसानगर : बारिश के बाद यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर लोगों के लिए आफत लेकर आया है। क्षेत्र के करीब आठ गांवों के हालात बदतर हो गए हैं जबकि लोगों के घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है। वहीं लोग घर छोड़कर सरकारी भवनों में डेरा डाले हुए हैं। यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को भी तेजी के साथ बढ़ गया। इससे नयापुरवा के करीब 12 घर जलमग्न हो गए। वहीं कोटरा, चपरघटा, मुसरिया, आढ़न, पथार सहित आसपास के गांव के हालात बदतर हो रहे हैं। लोगों के घरों में पानी भरने से वह घर छोड़कर उंचाई वाले स्थानों पर डेरा डाल रहे हैं। क्योंटरा बांगर निवासी अरविद, जोगराज, अखिलेश, प्रेमचंद्र, शिव कुमार के स्वजन घर छोड़ महात्मा गांधी इंटर कालेज में डेरा जमाए हैं। नयापुरवा, मूसरिया चपरघटा, आढ़न पड़ाव, कुंभापुर गांव को जाने वाले मार्गों में जलभराव के कारण लोग नाव से आवागमन करने को मजबूर हो रहे हैं। इसके साथ ही गांव की करीब दो हजार एकड़ जमीन जलमग्न हो गई है, जिससे लोगों के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। गांव की बिजली आपूर्ति बाढ़ के कारण काट देने से लोग अंधेरे में गुजर-बसर करने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.