Move to Jagran APP

खूब सोच समझ कै वोट करिबै जिससे गांव मा विकास होय

पंकज शर्मा झींझक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख आने से चुनावी चौपालों में तेजी आ गई है

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 06:02 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 06:02 PM (IST)
खूब सोच समझ कै वोट करिबै जिससे गांव मा विकास होय
खूब सोच समझ कै वोट करिबै जिससे गांव मा विकास होय

पंकज शर्मा, झींझक : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख आने से चुनावी चौपालों में तेजी आ गई है।इन चौपालों में लोग केवल विकास को तरजीह देने वाले प्रत्याशी को एक जुट होकर वोट देने की बात कर प्रलोभन देने वाले उम्मीदवारों से सचेत कर रहें हैं।

loksabha election banner

संदलपुर प्रथम जिला पंचायत सदस्य सीट अनारक्षित है। चिलचिलाती धूप में खेती किसानी का काम करने के बाद संदलपुर के गढि़या सिकंदरा गांव के शिवकुमार के दरवाजे गांव के कुछ लोग चौपाल लगाकर चुनावी चर्चा कर रहे थे। यहां पहुंचे तो गांव के बुजुर्ग शिवकुमार सिंह बोले कि अब तौ सबही वोट मांगन आय रहे हैं। खूब सोच समझ कै वोट करिबै, जिससे गांवन मा खूब विकास होय, वरना गलत आदमी का वोट दीहै तो पछताबै का परी। तभी पास बैठे वीरेंद्र सिंह बोल उठे दाऊ हर वार बड़े बड़े वादे करिके वोट लई लेत हैं अबकी बार तौ जो सुख दुख मा हम लोगन के पास खड़ा होई ओहिको जितैइबै। हरदेव सिंह, राहुल सिंह, मयंक व संजय कहने लगे कि अबकी बेर ऐसे को वोट दीहैं जो गांव व क्षेत्र का विकास करै और गांव में नाली खड़ंजा व पानी के लिए पानी की टंकी बनवाबै, सबई गरीबन का ध्यान रखे। यहां से संदलपुर के लिए चले तो पास में परचून की दुकान पर दो युवा शैलेंद्र व अजीत आपस में कुछ चर्चा कर रहे थे। पूछने पर बोले कि यहां से भाजपा से विनोद सिंह, बसपा से राजेश पाल, सपा के दिव्यांश मिश्रा के अलावा कुछ निर्दलीय चुनाव मा खड़े हैं। एहमे से ही कौनो शिक्षित व सही प्रत्याशी का चुनाव करिबै जैसे वोट का सही उपयोग होई सकै। विकास व ईमानदारी करिबै वाला ही हमार पसंद बनिहैं। यहां घूमी बाइक

जैतापुर,जौरवा ,हवासपुर ,मनकापुर व जरिहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.