Move to Jagran APP

मूसानगर व सिकंदरा क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण परेशान

संवाद सूत्र मूसानगर यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर ग्रामीणों के लिए समस्या का सबब बनता जा र

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 08:50 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 08:50 PM (IST)
मूसानगर व सिकंदरा क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण परेशान
मूसानगर व सिकंदरा क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण परेशान

संवाद सूत्र, मूसानगर : यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर ग्रामीणों के लिए समस्या का सबब बनता जा रहा है। कई गांव में बाढ़ आ गया है और लोग सुरक्षित ऊंचाई वाले स्थान पर पलायन कर रहे। प्रशासन भी बचाव राहत के लिए जुटा हुआ है।

loksabha election banner

जलस्तर बढ़ने से चपरघटा वाला मार्ग डूब गया है और आवागमन ठप हो गया है। इसके साथ ही मूसरिया मोड़ पर भी टापू जैसी स्थिति है। क्षेत्र के 12 से अधिक नलकूप पानी में डूब गए हैं। लोगों का कहना है कि कभी यह नलकूप सिचाई को पानी देते थे आज खुद ही पानी में डूबे हुए हैं। कैलाश, देवीदयाल, काकू, पन्नालाल, रामबाबू, मलखान, रामदास व बंशी ने बताया कि नलकूप तो डूब ही गए हैं घरों से जाने की स्थिति आ गई है। फसल बर्बाद हो रही है। शादी व पढ़ाई का खर्च निकालना मुश्किल हो जाएगा। वहीं एडीएम फाइनेंस साहबलाल ने चपरघटा क्षेत्र में व्यवस्था देखी। यहां पर नाव व स्टीमर की व्यवस्था देखी। उन्होंने तहसीलदार से लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखने व लोगों को भोजन व बाकी चीजों की समस्या न होने देने की बात कही। वहीं कृपालपुर, रसूलपुर, चतुरीपुरवा, भुनडा व भरतौली गांव में बाढ़ आ गई है। छोटे, सुरेश, माधव, बड़े समेत अन्य लोगों के घर में जलभराव हो गया है। सामान दूसरे के घरों में रखने में लोग जुटे हैं।

सिकंदरा में कई गांव प्रभावित

संवाद सहयोगी, सिकंदरा : सिकंदरा तहसील के ब्लाक राजपुर के बेहमई, बैजामऊ, गौहानी बांगर, बछाटी, बोपैयापुर, जैसलपुर, महादेवा, खोजा रामपुर, बिलासपुर बांगर, पिचौरा समेत अन्य गांव में पानी घुस गया है। यहां के लोग ऊंचाई वाले स्थान पर पहुंचकर खुद को सुरक्षित कर रहे और पूरा दिन गुजार रहे। लोगों का कहना है कि प्रशासन को और व्यवस्था बढ़ाए जाने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.