Move to Jagran APP

गांव की चौपाल : कोऊ आवै पर अबकी विकास के नाम पर वोट दीहैं

उमाकांत डेरापुर चाहे कुछ भी हुई जाए अबकी बार प्रधान पढ़ा लिखा ईमानदार काबिल चुनबे

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 06:46 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 06:46 PM (IST)
गांव की चौपाल : कोऊ आवै पर अबकी विकास के नाम पर वोट दीहैं
गांव की चौपाल : कोऊ आवै पर अबकी विकास के नाम पर वोट दीहैं

उमाकांत, डेरापुर : चाहे कुछ भी हुई जाए अबकी बार प्रधान पढ़ा लिखा ईमानदार काबिल चुनबे, अब झांसै मा न आहियें हम सब। यह बातें राघवेंद्र शर्मा ने कहीं। उनकी ही तरह बाकी ग्रामीण भी यही सोच रखते हैं और केवल और केवल विकास कराने वाले को ही वोट देने की बात कह रहे हैं।

prime article banner

डेरापुर के बड़ागांव भिक्खी में राघवेंद्र शर्मा के घर के पास ही चुनावी चौपाल लगी थी। ग्रामीण जमीन पर ही बैठकर अपने अपने विचार रख रहे थे। सुरेश कुशवाहा बोले कि भइया जो प्रत्याशी आवत है ओकै पास केवल वादा ही वादा रहत है। हम सबै बीते सालन मा मूर्ख बनिगै, लेकिन अबकी दाय हम जागरूक होई गए हैं। कोऊ कितना कहे करबै अपन मनी कै ही। वहीं बैठे किसान शिवशंकर ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि बहुतै सोच विचार कै ही बढि़या आदमी का चुनाव करेक है। जीतै के बाद गांव का विकास ही हम सबै का चाही, गलत चुनाव होई गै तो जीतै के बाद विकास छोड़ा दीखिये ही नाही। युवा जितेंद्र कुमार बोले कि शिक्षितै जो होई वोही कै हम जिताइबै, कम पढ़ा लिखो प्रत्याशी का हमाओ पसंद न है। बाकी लोग भी ऐइस करै कि शिक्षितै का ही पसंद बनावै। उसी समय बुजुर्ग शिवजीत बोल पड़े कि देखो तुम सबै, जाति पाति के चक्कर में परी कै हम जैसन लोग नुकसान कराई चुके अब तुम लोग अइस गलती न करौ। जो सही इंसान हो, ईमानदार व समाजसेवी होवे ओकै ही वोट दीन जहिये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.