रायपुर-गजनेर रोड पर जाम में रेंगे वाहन
संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : सोमवार को वाहनों की अधिकता से गजनेर रायपुर मार्ग पर सरवनखेड़ा म
संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : सोमवार को वाहनों की अधिकता से गजनेर रायपुर मार्ग पर सरवनखेड़ा में जाम लग गया। इससे वाहन रेंगते नजर आए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को एक-एक कर निकाला। इसके बाद लगभग दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
बारा टोल पर टैक्स अदायगी से बचने के लिए भारी वाहन अंदर के रास्तों से निकलते हैं। देखने में आया है कि गजनेर रायपुर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में एक लेन गजनेर रायपुर मार्ग पर अक्सर जाम के हालात बनते हैं। सोमवार को दोनों ओर से कई भारी वाहनों के इस मार्ग पर आने से सरवनखेड़ा में जाम लग गया। दोपहिया वाहन सवार सड़क की लेविल पटरी से होकर निकलने को मजबूर हुए। जाम की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को निकाला। इसके बाद लगभग दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। गजनेर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने को पुलिस ने कई भारी वाहन सीज किए जबकि कई के चालान काटे। एसओ गजनेर शशिभूषण मिश्र ने बताया कि एक ट्रक सीज किया गया है जबकि तीन ट्रकों का चालान काटा गया है।