Move to Jagran APP

मिलजुल कर हंसी खुशी मनाएं रंगों का पर्व: मंडलायुक्त

जागरण संवाददाता कानपुर देहात होली हंसी खुशी का पर्व है। इसे मिलजुल कर मनाएं। आगामी हो

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:05 PM (IST)
मिलजुल कर हंसी खुशी मनाएं रंगों का पर्व: मंडलायुक्त
मिलजुल कर हंसी खुशी मनाएं रंगों का पर्व: मंडलायुक्त

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: होली हंसी खुशी का पर्व है। इसे मिलजुल कर मनाएं। आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कमिश्नर सुभाष चन्द शर्मा, आईजी जोन आलोक सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राधेश्याम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। मंडलायुक्त ने अधीनस्थों को निर्देश दिया, आम जनों से अपील की कि पर्व को शांति पूर्वक मनाएं।

prime article banner

सोमवार को आयोजित बैठक में विभिन्न धर्मों से जुड़े हुए लोग तथा नगर के सभ्रांत जन मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं को हर हाल में पूर्ण किया जाये। मंडलायुक्त व आईजी जोन ने तैयारियों की जानकारी दी। जिम्मेदारों से सुझाव लिये। उन्होंने जनपद के लोगों से होली का पर्व अमनचैन के साथ मनाने की अपील की। होली पर यातायात का डायवर्जन किया जायेगा, बिजली, पानी, साफ-सफाई की निर्बाध आपूर्ति के लिये निर्देशित किया गया है। सीएमओ को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी अस्पतालों पर चिकित्सक और जरूरी दवाओं को उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। इमरजेंसी कक्ष में पूरी सर्तकता बरतने की जरूरत होगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा इस वर्ष होली का त्योहार परंपरागत ढंग से 20 व 21 मार्च को है। पर्व को भाईचारे की भावना से मनाएं। पुलिस अधीक्षक राधेश्याम, अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.