अनियंत्रित ई रिक्शा गड्ढे में गिरने से तीन लोग घायल
संवाद सूत्र शिवली औनहां गहिरा शिवराजपुर मार्ग पर गहिरा गांव के सामने तेज रफ्तार ई रि
संवाद सूत्र, शिवली : औनहां गहिरा शिवराजपुर मार्ग पर गहिरा गांव के सामने तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे स्वजन ने घायलों को कानपुर भर्ती कराया।
रविवार दोपहर औनहां गहिरा शिवराजपुर मार्ग पर कछियानपुरवा गांव के पास गहिरा स्टाफ से सवारियां लेकर ई रिक्शा औनहां जा रहा था। कछियन पुरवा गांव के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इससे ई रिक्शा सवार भोलानिवादा निवासी वैष्णों पुत्री शिव किशन, शिवकिशन पुत्र रामशंकर व पूजा पत्नी धर्मेंद्र प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन सवारियों को मामूली चोंट आई। घायल अन्य लोगों ने बताया कि वह लोग पहाड़ीपुर से एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिससे हादसा हुआ कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घायलों को उनके स्वजन उपचार हेतु अस्पताल ले गए हैं तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाए हैं।