Move to Jagran APP

पिछली सरकारों ने प्रदेश के विकास को किया अवरुद्ध

जागरण संवाददाता कानपुर देहात पिछली सरकारों ने प्रदेश के विकास को अवरुद्ध किया और उस

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 08:08 PM (IST)
पिछली सरकारों ने प्रदेश के विकास को किया अवरुद्ध
पिछली सरकारों ने प्रदेश के विकास को किया अवरुद्ध

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पिछली सरकारों ने प्रदेश के विकास को अवरुद्ध किया और उसे भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया। जनविरोधी नीतियों का खामियाजा ही अब वह भुगत रहे हैं। योगी सरकार सभी क्षेत्रों में चौमुखी विकास कर रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री महेशचंद्र गुप्ता व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने यह बात कही। इसके साथ ही पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया।

loksabha election banner

अकबरपुर इंटर कॉलेज में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व प्रदेश के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित किया। प्रभारी मंत्री एवं नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले गैस सिलिडर के लिए बड़ी लाइन लगती थी, लेकिन अब आसानी से लोगों को सिलिडर मिल रहे हैं। इसके साथ ही बिजली, शौचालय, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों को जिताएं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश के विकास को अवरुद्ध कर दिया। निजी हित में प्रदेश को भ्रष्टाचार की आग में झोक सभी वर्गों को धोखा दिया है। योगी सरकार आने के बाद विकास की गति मिली है। सरकार द्वारा सबसे पहले किसानों का ऋण माफ किया गया उसके बाद केंद्र सरकार द्वारा छह हजार प्रति वर्ष भत्ते के रूप में दिया जा रहा है। किसान बिल के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास जारी है, लेकिन सत्ता लोभी पार्टियां बिल का विरोध कर लोगों को गुमराह कर रही हैं। देश विरोधी एजेंडा चलाया जा रहा है, जिससे किसानों की उन्नति को रोका जा सके। इस दौरान विधायक प्रतिभा शुक्ला, विधायक निर्मला संखवार, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, बब्बन शर्मा, बबलू कटियार, ज्योत्सना कटियार, रामजी मिश्रा, दीपू मिश्रा, विकास मिश्रा मौजूद रहे। कंबल व डस्टबिन का किया वितरण

कार्यक्रम के दौरान अकबरपुर नगर पंचायत की ओर से लोगों को सफाई के महत्व को बताते हुए जागरूक किया गया। इसके बाद डस्टबिन का वितरण किया गया वहीं मौजूद पात्र लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। वहीं अकबरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में प्रभारी मंत्री ने दो बरातशाला का उद्घाटन किया। इससे अब लोगों को शादी समारोह में गेस्ट हाउस या जगह के लिए समस्या नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.